स्वामी सर्वानंद पब्लिक स्कूल हथीन में आचार्य राजेश ने कहा मांसाहार मनुष्य का भोजन नहीं
पलवल
मांसाहार मनुष्य का भोजन नहीं है जो मांसाहार भोजन करते हैं, उनके दांत नुकीले और आंत बड़ी होती हैं। हमारे लिए प्रकृति ने भोजन में फल फूल सब्जी आदि सब कुछ प्रदान किया है। हमें उसका ही प्रयोग करना है। आचार्य राजेश स्वामी सर्वानंद पब्लिक स्कूल हथीन में बोल रहे थे। एक दिवसीय सेमिनार में टीचर एसोसिएशन फॉर एनीमल राइट्स के महासचिव ज्ञान दत्त माथुर ने कहा कि बिना हिंसा के हमें मांस प्राप्त नहीं हो सकता और मांस मनुष्य का भोजन नहीं है। वेद शास्त्र में मांस वर्जित हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोमिंग वार्मिंग व कैंसर मांस खाने से होता हैं। हनुमान और भीम शाकाहारी थे। बच्चों ने शाकाहारी के लिए संकल्प लिया। इस पर छात्र कृष्ण और तुषार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।