माँ की गोद से ज्यादा सुकून दुनिया में कहीं नहीं मिलता - खेल मंत्री गौरव गौतम

माँ की गोद से ज्यादा सुकून दुनिया में कहीं नहीं मिलता - खेल मंत्री गौरव गौतम

पलवल
शहीद धींगड़ा भवन में आयोजित मातृशक्ति दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गौरव गौतम ने संबोधित करते हुए कहा नारी केवल शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की जीवंत मिसाल है। जब महिला अपने अधिकारों, आत्मसम्मान और सपनों के लिए खड़ी होती है, तब समाज की दिशा और दशा दोनों बदलती हैं। आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है — चाहे सेना हो, खेल, शिक्षा, राजनीति या विज्ञान। सम्मान किसी की दया से नहीं मिलता, सम्मान अपने आत्मविश्वास, संघर्ष और कर्म से अर्जित किया जाता है।
इसलिए हर बेटी, हर बहन और हर महिला को अपनी शक्ति पहचानकर आगे बढ़ना होगा,
क्योंकि —“जहां नारी का होता सम्मान, वहीं बसता है सच्चा इंसान। मंत्री गौरव गौतम ने कहा “महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं,बल्कि एक मजबूत और विकसित समाज की नींव है।” नारी शक्ति त्याग है, साहस, संघर्ष और संस्कार का अद्भुत संगम है।
आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं।
सेना से विज्ञान तक, खेल से राजनीति तक और शिक्षा से व्यापार तक, महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं।
भारतीय नारी आज केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सीमाओं पर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का साहस भी रखती है।
भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में महिलाएं अपने अदम्य साहस, नेतृत्व और पराक्रम से देश का गौरव बढ़ा रही हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी वीरांगनाएं देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि नारी शक्ति केवल संवेदन शीलता का प्रतीक नहीं, बल्कि रणभूमि में दुश्मनों के हौंसले तोड़ने की ताकत भी रखती है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana