श्री सनातन धर्म मंदिर कैंप पलवल में 8 फरवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन

श्री सनातन धर्म मंदिर कैंप पलवल में 8  फरवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन

पलवल
जवाहर नगर कैम्प पलवल स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आगामी 8 फरवरी को प्रात: 10 बजे हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े जितेंद्र कामरा व तरूण जुनेजा ने दी। उन्होने बताया कि एक हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज से जुड़े लोगों को जगाने का एक प्रयास है। इस सम्मेलन में प्रखर बुद्धि जीवी लोगों को बुलाया गया है। जो हिन्दू समाज के आम लोगों को एक दिशा प्रदान करेंगे। उन्होने कहा कि 8 फरवरी को प्रात: 10 बजे हिन्दू सम्मेलन में भाग लेकर हिन्दू एकता का परिचय दें।