मनोनीत पार्षद मानकचंद सैनी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर पलवल की समस्याओं पर की चर्चा

पलवल
पलवल के मनोनीत पार्षद मानकचंद सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेट की। मानक चंद सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह से स्थानीय समास्याओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए नागरिक सुविधाऐं जैसे सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता का प्रबंधन कराने के लिए कार्य करेगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। पलवल में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है। सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। जिसका लाभ अंतिम छोर पर खड़े लोगों को मिल रहा है।