पलवल कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों ने लिया संगठन मतबूती का संकल्प
पलवल
जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त जिला कार्यकारणी ने यहां ओमेक्स सिटी स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित एक समारोह में जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पलवल जिले के सभी नवनियुक्त 30 कांग्रेस जिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना को पगड़ी पहनाकर व फूलों के बुक्के देकर एकजुट हो कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा से कांग्रेस के प्रति समर्पित भावना से कार्य करने का संकल्प दिलाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सही मायनों में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। कांग्रेस के सर्वमाण्य नेता एवं लोकसभा में नेता-प्रतिपक्ष राहुल गांधी नेताओं की बजाय कार्यकर्ताओं की भावना की कद्र करते हैं। उनकी सोच है कि संगठन ही सर्वोपरी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और मौजूदा भाजपा सरकार की नाकामियों के प्रति लोगों को जागरुक करने का कार्य करें। जनहित से जुड़े हर मुद्दे को उठाया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए निरंतर संघर्षरत रही है, और अब इन नए दायित्वों के साथ सभी साथियों से अपेक्षा है कि जनता की आवाज बनकर, जनसमस्याओं के समाधान हेतु पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव देवेन्द्र शर्मा के अलावा कोषाध्यक्ष बिकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष बृजभूषण, असगर हुसैन व बदन सिंह जाटव, जिला महासचिव भूपेन्द्र नौहवार, राहित हुसैन, मनोज चावेरी, महेन्द्र इरफान, कुलदीप कुमार तथा जिला सचिव समय सिंह, इन्द्रजीत उर्फ लाला डागर, अशोक, धर्मपाल पोसवाल, गौरव गोयल, देवदत्त, एडवाकेट नरेन्द्र चौहान, वीरेन्द्र पोसवाल, रोहताश, अजीम खान, अमरदीप रावत, लक्ष्मी नारायण, नरेन्द्र सिंह, होराम, जगदीश बांसवा तथा अनुज तंवर आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।