इच्छाओं की कभी पूर्ति नही होती - संत नरेश लाल जी महाराज

इच्छाओं की कभी पूर्ति नही होती - संत नरेश लाल जी महाराज

पलवल
प्रेम प्रकाश मंदिर कैंप पलवल में आज सांय अमेरिका से आए प्रेम प्रकाशी संत नरेश लाल जी महाराज ने सत्संग करते हुए बताया कि इच्छाओं की कभी भी पूर्ति नही होती। एक इच्छा पूरी होती है तो दूसरी इच्छा फिर जागृत हो जाती है। इसलिए इच्छाओं की तरफ मत भागो। उन्होने कहा कि गुरुदेव अथवा परमात्मा से जो मन के अन्दर इच्छा है न मांग कर यह मांगना चहिए कि प्रभु आपका नाम जपता रहूं। भगवन आपका नाम का दान चहिए। स्वामी जी ने बताया कि इच्छा दुख का रूप है। उन्होने उदाहरण देकर समझाया कि मीरा भगवान कृष्ण की दिवानी थी। उसके पास सब कुछ था। वह राज घराने से थी। महलों में रहती थी। धन की कोई कमी नही थी। इसके बावजूद वह समझ चुकी थी कि इन महलों में सच्चा सुख नही हैं। असली सुख प्रभु के नाम में है। इससे आपको प्रसन्नता व संतोष मिलेगा। स्वामी जी ने कहा कि "जब मिले संतोष धन, सब धन धूलि समान"। इसीलिए स्वामी जी ने आई हुई संगत को समझाया कि प्रभु व गुरुदेव के नाम का जाप करो। यही सच्ची भक्ति है।