फरीदाबाद में 14 अगस्त को मनाया जायेगा प्रदेश स्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस

फरीदाबाद में 14 अगस्त को मनाया जायेगा प्रदेश स्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस
विश्राम गृह पलवल में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा पत्रकार वार्ता करती हुई।
💡
कार्यक्रम के निमंत्रण देने के लिये पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने की प्रेस वार्ता

पलवल
हरियाणा सरकार 14 अगस्त को फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को लेकर पलवल के रेस्ट हॉउस में सोमवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे एवं पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा को कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 1947 के भारत विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करना है। साथ ही युवा पीढ़ी को उस समय की परिस्थितियों से अवगत कराना है। इस कार्यक्रम में पुराने बुजुर्गों को भी सम्मानित किया जायेगा। इस प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवितया, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व विधायक रामरतन, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, प्रवीण ग्रोवर और कार्यक्रम के जिला संयोजक सूरज पांडे सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।