पलवल के एसडी कॉलेज में कराया गया सूर्य नमस्कार

पलवल के एसडी कॉलेज में कराया गया सूर्य नमस्कार

पलवल
हरियाणा योग तथा आयुष निदेशालय हरियाणा के समन्वय एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एसडी कॉलेज मे तीन दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया| इस तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के योग क्लब प्रभारी डॉक्टर वंदना कालरा के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यशाला में योग मंत्रालय के योगाचार्य ज्ञानचंद, पवन कुमार, योगाचार्या श्रीमती नेहा ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार से अवगत कराया। सभी आचार्यों ने सूर्य नमस्कार के 12 मुद्राओं के बारे में विद्यार्थियों को बताया तथा उनके महत्व से अवगत कराया। सूर्य नमस्कार की दैनिक अभ्यास करने से हमारे शरीर को किस तरीके से लाभ प्राप्त होता है उसके बारे में बताया। इस कार्यशाला में एनसीसी गर्ल्स विंग व अलग विभागों के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रथम दिवस पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉक्टर मंजुला बत्रा ने योग के विभिन्न आयामों के बारे में अवगत कराया तथा लेफ्टिनेंट डॉक्टर मनीषा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दैनिक दिनचर्या में योगा अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। योग कार्यशाला के दूसरे दिन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नरेश कामरा ने विद्यार्थियों को योग का महत्व बताते हुए स्वयं भी योग अभ्यास किया। तीसरे दिन योग अभ्यास का कार्यक्रम एसडी कॉलेज के स्वपोषित विभाग में कराया गया। इस तीन दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक रहा ताकि वह तनाव और चिंतन मुक्त रह सकें। कार्यशाला के अंत में योग कार्यशाला की प्रभारी डॉक्टर वंदना कालरा ने विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया और योग के महत्व को बताते हुए अपने दैनिक जीवन में खानपान की आदतों में सुधार के लिए जानकारी दी इस कार्यशाला में डॉक्टर रेनू रानी शर्मा, पवन मखीजा, डॉक्टर नेहा भटनागर, अंकित, पिंकी, साक्षी, डा. विजया जैन, अंजू कथूरिया, नरेश शर्मा व सुनील भी उपस्थित रहे।