श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा जिला इकाई नूंह के कार्यक्रम में पलवल जिले के 15 पत्रकार हुए सम्मानित

पलवल
एस गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल नूँह में आयोजित जिला नूँह ईकाई के द्वारा प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू भाजपा जिला अध्यक्ष नूँह, सरदार जीएस मलिक चेयरमैन (एस गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल नूँह) विशिष्ट अतिथि मंजू महिला थाना प्रभारी नूँह रही। इस कार्यक्रम के आयोजक जिला नूँह इकाई के जिलाध्यक्ष नरेश मैहंदीरत्ता रहे। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पलवल जिला के 15 पत्रकारों का भी सम्मान किया गया जिसमें पत्रकार व पलवल जिला अध्यक्ष भूषण ओलियान, पत्रकार प्रवीण आहूजा, पत्रकार राजकुमार भाटिया, पत्रकार अशोक सरदाना, पत्रकार अजय प्रताप खालसा, पत्रकार कृष्ण कुमार छाबड़ा, पत्रकार विनोद शर्मा, पत्रकार सुखदेव तेवतिया, पत्रकार रुस्तम जाखड, पत्रकार महेश बढगूजर, पत्रकार निकुंज गर्ग, पत्रकार सतबीर उर्फ सोनू शर्मा, पत्रकार गौरव गोयल, पत्रकार प्रवीण कुकरेजा व पत्रकार राकेश गर्ग। इन पत्रकारों का सम्मान किया गया श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर इन्दु बंसल जैन पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद की। उन्होने पत्रकारों के हितों के लिए हरियाणा सरकार से मागें की।