भोले के जयकारों से गुंजा पलवल, बढ़ी कांवड़ियों की संख्या

भोले के जयकारों से गुंजा पलवल, बढ़ी कांवड़ियों की संख्या
पलवल से गुजरते हुए कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये।

पलवल
सावन का पवित्र महीना शुरू होने के साथ ही पलवल जिले में कांवड़ यात्रा का उत्साह चरम सीमा पर है। इस वर्ष सावन की शुरुआत ही जिले के विभिन्न हिस्सों से हजारों शिव भक्त कांवड़ लेकर हरिद्वार, गौमुख और अन्य पवित्र स्थानों से गंगाजल लाने के लिए निकल पड़े। पलवल शहर के मुख्य मार्गों पर कांवड़ियों के जत्थों का जोश देखते ही बनता है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं, और कांवड़ियों के लिए विश्राम स्थल, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शिविर लगा कर कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। जहां कांवड़िये आराम कर प्रसाद पाने के बाद फिर अपनी कांवड़ लेकर गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। आगामी दिनों में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के बाद सड़कों पर भगवा ही भगवा दिखाई देगा। इस वर्ष सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक रहेगा। मुख्य जलाभिषेक 23 जुलाई को सावन की शिव चौदस यानि शिव रात्रि पर होगा। इस दौरान, भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे, साथ ही डाक कांवड़ अब बड़ी संख्या में अपनी यात्रा पर निकल पड़े हैं।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana