सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल
सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि बीती 3 अगस्त 2026 को सीआईए स्टाफ की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान पलवल-सोहना रोड पर मौजूद थी। मुखबिर खास से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहताश पुत्र रमेश निवासी गुप्ता गंज बाजार पलवल को 10 किलो 205 ग्राम गांजा सहित मौके से रंगे हाथ काबू किया था। जिस पर थाना शहर पलवल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
आरोपी की गिरफ्तारी और रिकवरी मामले की आगामी जांच के दौरान सीआईए स्टाफ पलवल के सहायक उप-निरीक्षक नेपाल सिंह की टीम ने दिनांक 29 सितम्बर 2026 को आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू पुत्र रमेश निवासी दरबार कुआं, कोट मोहल्ला, पलवल को गिरफ्तार किया।
पूछताछ व निशानदेही पर कार्रवाई पूछताछ के दौरान आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथी के साथ मिलकर इस मोटरसाइकिल पर 10 किलो 205 ग्राम गांजा लेकर आया था और अपने भाई रोहताश को सौंपा था। आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Read more

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana
सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत अलावलपुर में  आयोजित किया गया मेगा हेल्थ कैंप

सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत अलावलपुर में आयोजित किया गया मेगा हेल्थ कैंप

पलवल सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के मॉड्यूल के तहत उपायुक्त डॉक्टर जयेंद्र सिंह छिल्लर के दिशा निर्देशन एवं

By Ashok Sardana
सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन पलवल की बैठक में लिए गए कई निर्णय

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन पलवल की बैठक में लिए गए कई निर्णय

पलवल सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोसिएशन पलवल की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरीरतन डबास अध्यक्ष ने की और संचालन राजन गुप्ता सचिव ने

By Ashok Sardana
एमवीएन विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

एमवीएन विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

पलवल एमवीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एवं इंडियन फार्मास्यूटिकल ग्रेजुएट्स एसोसिएशन (आईपीजीए), लोकल चै

By Ashok Sardana