सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत अलावलपुर में आयोजित किया गया मेगा हेल्थ कैंप

सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत अलावलपुर में  आयोजित किया गया मेगा हेल्थ कैंप

पलवल
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के मॉड्यूल के तहत उपायुक्त डॉक्टर जयेंद्र सिंह छिल्लर के दिशा निर्देशन एवं सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलावलपुर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री जयराम प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूरन चंद जांगिड़ व ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। सभी का गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक स्वागत व सम्मान किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जयराम प्रजापति ने देवी सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्मू डॉक्टर ज्योति बेनीवाल व डिप्टी सिविल डॉक्टर राहुल शर्मा व डॉ दीप किशोर ने मुख्य अतिथि जयराम प्रजापति का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत और सम्मान किया। साथ ही विशिष्ट अतिथियों का भी गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। महामंत्री जयराम प्रजापति ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में आम जनमानस के लिए विकास कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन "बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ' के नारे के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने आमजन मानस से अपील की कि सभी अपनी बेटियों को जरूर पढ़ाएं ताकि बेटियां शिक्षित आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर व इंजीनियर आदि बनकर अपने माता-पिता, गुरु समाज व देश का नाम रोशन कर सकें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी में 101 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कैंप में 25 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 41 आभा, 24 आयुष्मान कार्डों की केवाईसी की गई। 161 एनीमिया एंट्री की गई। 2 एचपीवी लगाई गई तथा रेबीज के 8 इंजेक्शन लगाए गए। कैंप में महिला एवं बाल रोगों की जांच भी की गई।
गैर संचारी रोगों से ग्रस्त 182 लोगों के स्वास्थ्य की जांच तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। मेगा हेल्थ कैंप के दौरान लगभग मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कैंप में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं जांच सुविधाओं का लाभ आम जनमानस को प्रदान किया गया। मेगा कैंप में 161 लोगों के एनीमिया की जांच की गई। पोषण एवं अनीमिया के बारे में जागरूक किया गया।161 व्यक्तियों की हीमोग्लोबिन की जांच की गई। हाई ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच :
नॉन कम्युनिकेबल डिसीज यानि गैर संचारी रोगों की जांच के लिए उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की स्क्रीनिंग की गई। लोगों का ब्लड शुगर चेक किया गया । डॉ राधा द्वारा डेंटल कैंप लगाया गया। शहर में निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं । मेगा हेल्थ कैंप में लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इस अवसर पर डॉ ज्योति बेनीवाल, डॉ राहुल शर्मा, डॉ दिवाकर, डॉ सपना, डॉक्टर निखिल, डॉ विदुषी, उपस्थित रहे।

Read more

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन पलवल की बैठक में लिए गए कई निर्णय

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन पलवल की बैठक में लिए गए कई निर्णय

पलवल सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोसिएशन पलवल की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरीरतन डबास अध्यक्ष ने की और संचालन राजन गुप्ता सचिव ने

By Ashok Sardana
एमवीएन विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

एमवीएन विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

पलवल एमवीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एवं इंडियन फार्मास्यूटिकल ग्रेजुएट्स एसोसिएशन (आईपीजीए), लोकल चै

By Ashok Sardana
आर्य समाज पलवल की वेद कथा में, पंडित नरेशदत्त ने दिया जीवन को सुखी बनाने का संदेश

आर्य समाज पलवल की वेद कथा में, पंडित नरेशदत्त ने दिया जीवन को सुखी बनाने का संदेश

पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पातली गेट पर चल रही वेद कथा में वैदिक ज्ञान की गंगा प्रवाहि

By Ashok Sardana
आर्य समाज पलवल शहर में वार्षिक महोत्सव पर चार दिवसीय वेद कथा का शुभारंभ

आर्य समाज पलवल शहर में वार्षिक महोत्सव पर चार दिवसीय वेद कथा का शुभारंभ

पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में चार दिवसीय वेद कथा का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 24 सितंबर

By Ashok Sardana