बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल
जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। श्वेता पुत्री कुलदीप ने 725 में से 612 अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। हरियाणा स्तर पर भी उन्होंने 12वीं रैंक हासिल की है। पंडित बी.डी. शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक द्वारा आयोजित परीक्षा में श्वेता की इस सफलता से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह देखा जा रहा है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार कॉलेज पिछले सात वर्षों से लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतरीन परिणाम दे रहा है। हर साल यहां के विद्यार्थी मेरिट में स्थान प्राप्त कर रहे हैं। श्वेता की उपलब्धि उसी शैक्षणिक परंपरा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। श्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कॉलेज के अनुशासित माहौल को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह परिणाम संभव हो पाया। भविष्य में भी वह इसी तरह मेहनत कर संस्थान और जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं। श्वेता की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने गर्व व्यक्त किया। वहीं कॉलेज के प्राचार्य और समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि श्वेता शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही है। कक्षा में भी वह हमेशा सक्रिय रहती थी। प्रबंधन ने कहा कि संस्थान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक लैब और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्वेता जैसी छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं। संस्थान ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana
सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत अलावलपुर में  आयोजित किया गया मेगा हेल्थ कैंप

सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत अलावलपुर में आयोजित किया गया मेगा हेल्थ कैंप

पलवल सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के मॉड्यूल के तहत उपायुक्त डॉक्टर जयेंद्र सिंह छिल्लर के दिशा निर्देशन एवं

By Ashok Sardana