पलवल के गांव फिरोजपुर निवासी स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को वीर चक्र से किया सम्मानित

पलवल के गांव फिरोजपुर निवासी स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को वीर चक्र से किया सम्मानित
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह

पलवल
पलवल की मिट्टी का लाल, हमारे पलवल के गांव फिरोजपुर निवासी स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। हरियाणा की धरती ने सदैव ऐसे वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। सिद्धांत सिंह का पराक्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर शौर्य का इतिहास रचने वाले 9 भारतीय वायु सेना अधिकारियों को वीर चक्र से अलंकृत किया गया है। भारत माता की रक्षा में उनके योगदान को हम सब नमन करते हैं। तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।