श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुरू हुई 10 दिवसीय शोध कार्यशाला

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुरू हुई 10 दिवसीय शोध कार्यशाला
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में चल रही शोध कार्यशाला में शोध करते प्रोफेसर व स्टूडेंट्स

💡
इंडस्ट्री के काम आएंगे एसवीएसयू के रिसर्च -प्रोफेसर ज्योति राणा

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शोध और शोध विधि पर महा मंथन शुरू हुआ है। दस दिन तक विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शोध पर विमर्श करेंगे। स्किल फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज एंड रिसर्च और शिक्षा शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुई यह कार्यशाला इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च द्वारा प्रायोजित की गई है। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने अपने शोधार्थियों के माध्यम से इंडस्ट्री की चुनौतियों पर शोध करवाने की पहल की है। इंडस्ट्री और अकादमिक क्षेत्र के बीच एक खाई लंबे समय से रही है, लेकिन श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने इस खाई को पाटने की पहल की है। प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि जब यह शोध पूरे होंगे तो इंडस्ट्री के लिए इनकी उपयोगिता सिद्ध होगी। उन्होंने शोधार्थियों से पूरी ईमानदारी से शोध करने का आह्वान किया। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार ने कहा कि शोध में केस स्टडी का और मौलिक साहित्य का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पूर्व के शोध का गंभीर अध्ययन जरूरी है। शिक्षा शास्त्र विभाग के अधिष्ठाता प्रोफेसर ऋषिपाल, स्किल फैकल्टी ऑफ अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के डीन प्रोफेसर आर एस राठौड़, स्किल फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव और डीन प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने शोध के महत्व एवं प्रक्रिया पर अपने वक्तव्य दिए। द्वितीय सत्र में वक्त के रूप में पहुंचे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने शोध एवं शिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ. शीतल नागर ने मंच संचालन किया और डॉ. दलीप रैना ने आभार ज्ञापित किया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana