एचडीएफसी बैंक के स्थापना दिवस पर 100 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

एचडीएफसी बैंक के स्थापना दिवस पर 100 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
💡
25 लोगों और तीन महिलाओं ने पहली बार किया रक्तदान

पलवल
आगरा चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने एचडीएफसी बैंक और जिला रेडक्राॅस सोसायटी पलवल के सहयोग से बैंक परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का संयोजन पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और बैंक के होलसेल बैंकिग आपरेशन हैड गगन दास ने किया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पलवल के जिला पुलिस अधिक्षक वरुण सिंगला, विशिष्ठ अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतेन्द्र वशिष्ठ एवं मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी, जिला रेडक्राॅस सोसायटी पलवल के सचिव बिजेन्द्र सौरोत, बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्या अल्पना मित्तल, बैंक के ब्रांच मैनेजर राजीव कुमार झा ने रक्तमित्रों को बैज लगाकर किया। वरुण सिंगला ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान जनहित व राष्ट्रहित में है। रक्तदान वक्त की जरूरत है, रक्तदान करने के लिए सभी स्वस्थ्य युवाओं को आगे आना चाहिए। कमाए हुए धन को दान करने में तो एक बार इंसान संकोच कर सकता है। लेकिन रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। डा. सतेन्द्र वशिष्ठ एवं पंकज विरमानी ने सभी को जागरुक करते हुए कहा कि रक्तदान कर किसी भी मनुष्य का आपातकालीन परिस्थिति में जीवन बचाया जा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष भर में 3 से 4 बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मुख्य संयोजक विकास मित्तल और सह संयोजक अल्पना मित्तल ने सभी रक्तमित्रों का धन्यवाद देते हुए बताया कि शिविर में 100 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसमें में 25 लोगों और तीन महिलाओं ने पहली बार रक्तदान किया। इस शिविर में एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों के अलावा आमजन ने भी भागीदारी दी। शिविर में अनिल कुण्डू, धर्मेन्द्र पांचाल, ब्रह्म प्रकाश, डाॅ नरेश डागर, सुमेश, रुद्र, विकल्प मित्तल, नेपाल सिंह सिंह, संजीव, रितिक, टिंकू आदि ने विशेष सहयोग किया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana