पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में मनाया गया 101वां जन्म दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में मनाया गया 101वां जन्म दिवस
💡
खेल मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने स्मृति दिवस का आयोजन कर अटल जी को किया नमन

पलवल
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 101वें जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सेक्टर-2 पलवल में स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करके किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक जगदीश नायर, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, जिला संयोजक डा. हरेंद्रपाल राणा, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जवाहर सिंह सौरोत, वरिष्ठ नेता मनोज रावत, जिला प्रभारी अरविंद यादव, जगबीर सैनी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अटल जी के शासनकाल में राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण सफल किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किए जा रहे हैं। पलवल जिला विकास की गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पलवल जिला खेलों का हब बनेगा। पलवल में भव्य एवं सुदंर खेल स्टेडियम का निर्माण, मेडिकल कॉलेज व जिला नागरिक अस्पताल को प्राइवेट अस्पताल की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। पलवल तक मेट्रो लाने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। पलवल में करोड़ों रुपए की लागत से विकास परियोजना सुचारू रूप से चल रही है। पांच वर्षों तक पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश देश की केवल 2 प्रतिशत आबादी के बराबर है, लेकिन खेलों में आधे से अधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी हांसिल करते हैं। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की खेल नीति का परिणाम है, जिससे युवाओं को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश का युवा आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सुशासन दिवस तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर बारम्बार नमन किया।
हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आज पूरे देश भर में जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरूआत कर ग्रामीण सड़कों को जोड़ने का कार्य किया। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड से लेकर फसलों का बीमा करने तथा बडे हाईवे का निर्माण कर देश की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य किया। अटल बिहारी वाजपेयी शासन के रोल मॉडल हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का पुंज है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने खेल मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत अभिवादन किया गया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana