स्वतन्त्रता सैनानी स्व० लल्लू भाई पटेल की मनाई जाएगी 106वीं जयंती

स्वतन्त्रता सैनानी स्व० लल्लू भाई पटेल की मनाई जाएगी 106वीं जयंती

पलवल
सिविल अस्पताल पलवल में स्थित बाबा महाकाल की रसोई सेवा ट्रस्ट में कल 1 मई को एक विशेष अवसर मनाया जाएगा। हमारे पलवल की शान, स्वतंत्रता सेनानी स्व. लल्लूभाई पटेल की 106वीं जयंती उनके सुपुत्र कृष्ण कुमार भाई पटेल द्वारा सेवा कार्य के रूप में मनाई जाएगी।
आज जब पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब ऐसे वीर सपूतों को याद करना हमारा कर्तव्य है, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश को आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्व. लल्लूभाई पटेल (उर्फ परमेश्वर दास गर्ग) का जन्म 1 मई 1920 को स्व. लाला स्वरूपचंद गर्ग के एक सामान्य परिवार में हुआ था। उन्होंने केवल मैट्रिक तक शिक्षा प्राप्त की, लेकिन युवावस्था से ही स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। अपने जीवन में कई बार जेल गए, यातनाएं सहीं, और अंग्रेजी हुकूमत को कई बार चुनौती दी। उनके जोशीले भाषणों में इतनी ताकत होती थी कि हजारों की भीड़ भी जोश से भर जाती थी। उनके प्रभाव और दहाड़ के कारण लोगों ने उन्हें “मिनी पटेल” और बाद में “लल्लूभाई पटेल” के नाम से सम्मानित किया। 1942 से 1946 तक अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ने के लिए कई वारंट जारी किए, लेकिन वे उनके हाथ नहीं आए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित होकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। कहा जाता है कि जब नेताजी पलवल आए, तो उन्होंने लल्लूभाई पटेल को गले लगाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ भी आंदोलन में सहयोग किया।
आज़ादी के बाद उनका रुझान पत्रकारिता की ओर बढ़ा और 1967 में हथीन से “विकासशील मेवात” का प्रकाशन प्रारंभ किया। सामाजिक कार्यों में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के प्रधान रहते हुए उन्होंने अग्रसेन जयंती मनाने की परंपरा शुरू करवाई, जो आज भी जारी है।
21 मार्च 1986 को इस महान स्वतंत्रता सेनानी का देहावसान हो गया, लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रेरणा देते हैं। 1मई को उनकी जयंती के अवसर पर उनके सुपुत्र कृष्ण कुमार भाई पटेल बाबा महाकाल की रसोई सेवा ट्रस्ट, सिविल अस्पताल परिसर पलवल में सेवा देकर गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भरपेट भोजन करवाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana