एमवीएन विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

एमवीएन विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

पलवल
एमवीएन विश्वविद्यालय में 10वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और परिश्रम का उत्सव रहा, जिसमें स्नातकों ने डिग्री एवं डिप्लोमा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) आलोक धवन, पूर्व निदेशक, सीबीएमआर, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.बी. सिंगल, अध्यक्ष, हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल तथा सम्मानित अतिथि के रूप में अनिल परमार, कार्यकारी सदस्य, हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल और दलीप थरेजा, प्रधान वास्तुकार, नई दिल्ली उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण गर्ग ने की। इस अवसर पर कुलाधिपति वरुण शर्मा, उप कुलपति प्रो. एन.पी. सिंह एवं कुलसचिव प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र सिंह के साथ सभी विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) आलोक धवन ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा अनुसंधान एवं वैज्ञानिक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि बी.बी. सिंगल ने फार्मेसी शिक्षा और पेशेवर नैतिकता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। वहीं अतिथि अनिल परमार एवं दलीप थरेजा ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया। कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण गर्ग ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, अनुसंधान एवं अधोसंरचना से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कुल 41 डिप्लोमा, 282 स्नातक (यूजी), 47 स्नातकोत्तर (पीजी) तथा 15 पीएच.डी. डिग्रियाँ प्रदान की गईं। साथ ही 19 विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए स्नातकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।एमवीएन विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व करता है और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम एवं सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana