श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 113 लोगों ने किया रक्तदान, सिखाए गए हार्ट केयर के तरीके

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 113 लोगों ने किया रक्तदान, सिखाए गए हार्ट केयर के तरीके

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में एनएसएस, छात्र कल्याण अधिष्ठाता और स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ लाइफ साइंस एंड हेल्थ केयर द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 113 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. नवीन गर्ग ने विद्यार्थियों को रक्तदान का महत्व और हृदय को स्वस्थ रखने के तौर तरीके बताए। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपने बड़ों का सम्मान करने की शपथ ली। कौशल अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी संकाय तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के साथ-साथ संस्कारों के प्रति भी प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि बड़ों का सम्मान हमारे संस्कारों में है। यह हमारा नैतिक दायित्व है। भारत की संस्कार शक्ति अत्यंत सशक्त है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करना बहुत बड़ा पुण्य है। इसके माध्यम से हम दूसरों का जीवन भी बचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा परोपकार के लिए आगे आने का आह्वान किया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवीन गर्ग ने इस अवसर पर हार्ट केयर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने दिल और दिमाग के बीच का संबंध समझाते हुए दोनों को स्वस्थ रखने के तरीके भी बताए। तनाव से दूर रहने के तरीके भी सिखाए। मेडिकल इंडस्ट्री से आए एक्सपर्ट उमेश कौशिक ने विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा किए और उन्हें मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में प्लेसमेंट का निमंत्रण भी दिया। कौशल अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर आर एस राठौड़ ने सभी का आभार ज्ञापित किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। उन्होंने रक्तदाता विद्यार्थियों की सराहना की। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर एनएसएस के समन्वयक डॉ. नकुल, डॉ. प्रीति, डॉ. संतोष यादव, ज्योति नैन, डॉ. मनोज और डॉ. हिमानी सहित काफी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana