13 अगस्त को पलवल की सड़कों पर उतरेगा 5 किलोमीटर लंबा व 10 फीट चौड़ा विराट तिरंगा

13 अगस्त को पलवल की सड़कों पर उतरेगा 5 किलोमीटर लंबा व 10 फीट चौड़ा विराट तिरंगा
💡
पुलिस लाइन से पलवल स्टेडियम तक निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा
💡
खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम करेंगे विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

पलवल
पलवल की धरती पर इस बार आजादी का जश्न कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिसकी तस्वीरें लंबे समय तक लोगों के जेहन में बनी रहेंगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 अगस्त को पलवल की सड़कों पर देशभक्ति का ऐसा विराट नजारा देखने को मिलेगा, जब हजारों लोग एक साथ कदम से कदम मिलाकर 5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे को थामकर चलेंगे। जिला प्रशासन इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के माध्यम से विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के प्रयास में जुटा हुआ है।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि आगामी 13 अगस्त को प्रातः 7 बजे से पुलिस लाइन पलवल से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक निकलने वाली यह विशाल तिरंगा यात्रा केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि पलवल की सामूहिक राष्ट्रभक्ति का विराट प्रदर्शन होगी। तिरंगा यात्रा में 5 से 6 किलोमीटर लंबा और 10 फीट चौड़ा विराट तिरंगा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा सबसे लंबे तिरंगे, उसे थामने वाले वॉलिंटियर्स की संख्या तथा तिरंगे को निर्धारित समय तक थामे रखने जैसे मानकों के आधार पर विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कल्पना कीजिए सड़क पर दूर तक सिर्फ तिरंगा ही तिरंगा नजर आए और उसके साथ हजारों लोग ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे हों। पलवल में 13 अगस्त को कुछ ऐसा ही दृश्य दिखाई देने वाला है। यात्रा के दौरान हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे लिए युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक विराट तिरंगे के साथ चलेंगे। सड़क के दोनों ओर खड़े नागरिक भी इस देशभक्ति के कारवां का हिस्सा बनेंगे। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा शहर गूंज उठेगा।
हरियाणा सरकार के खेल व कानून राज्यमंत्री गौरव गौतम विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। युवा मंत्री के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में युवाओं और खिलाड़ियों सहित हजारों वॉलिंटियर्स की विशेष भागीदारी रहेगी। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि युवाओं को इस अभियान से जोड़ना आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, वीर शहीदों के बलिदान, एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इसलिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। जिला प्रशासन इस आयोजन को जनभागीदारी का महा उत्सव बनाने में जुटा है। युवाओं के साथ-साथ खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संस्थाओं को यात्रा से जोड़ा जा रहा है। उद्देश्य है कि पलवल का कोई भी वर्ग इस ऐतिहासिक आयोजन से अछूता न रहे। उपायुक्त ने कहा कि जब हजारों लोग एक साथ तिरंगे को थामकर आगे बढ़ेंगे, तो यह दृश्य सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक संकल्प का संदेश देगा।
पुलिस लाइन से शुरू होकर विशाल तिरंगा यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचेगी, जहां इसका भव्य समापन होगा। स्टेडियम में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरणादायी प्रस्तुतियां और राष्ट्रभक्ति के गीत आयोजन में चार चांद लगाएंगे। इस अवसर पर लोगों को देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान के प्रति संकल्प भी दिलाया जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी भव्यता से अधिक जनभागीदारी होगी। जब हजारों लोग एक साथ विराट तिरंगे को थामकर आगे बढ़ेंगे, तो वह केवल एक तिरंगा यात्रा नहीं, बल्कि पलवल की सामूहिक राष्ट्रभक्ति की ऐतिहासिक तस्वीर होगी। इस बार तिरंगा केवल घरों की छतों पर नहीं, बल्कि पलवल की सड़कों पर भी अपनी शान दिखाता हुआ नजर आएगा। 13 अगस्त को शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा और पलवल एक ऐसे विराट दृश्य का साक्षी बनेगा, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई देगी। उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से पलवल जिला के हर एक व्यक्ति से इस विशाल तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana