पलवल सहकारी चीनी मिल के 42वें पेराई सत्र का आज हुआ श्रीगणेश

पलवल सहकारी चीनी मिल के 42वें पेराई सत्र का आज हुआ श्रीगणेश
💡
गन्ना किसानों के चेहरे खिले

पलवल
पलवल स्थित सहकारी चीनी मिल में 42वें गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को हवन यज्ञ, मंत्रोच्चारण और पूजन के साथ हुआ। मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ होने से गन्ना किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर है। किसानों को अपनी गन्ने की पैदावार बेचने का मौका मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी।हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने पलवल चीनी मिल के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए उपस्थित किसानों से सीधा संवाद किया और उन्हें पेराई सत्र शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं और मिल के पूरे सत्र के दौरान सकुशल संचालन की प्रार्थना की। उन्होंने आश्वस्त किया गन्ना सत्र के दौरान किसानों व गन्ना मिल के कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की समस्या और परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डालकर और पूरे विधि विधान के साथ मिल के 42वें पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर मशीन का बटन दबाकर और गन्ना मिल में डालकर पेराई सत्र का श्रीगणेश करवाया। उन्होंने सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले किसानों की गन्ना ट्रालियों का विधि विधान के साथ पूजन किया और गन्ना किसानों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा का चीनी मिल का पेराई सत्र शुभारंभ करवाने पर जिला प्रशासन और किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सहकारिता मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित की जाएगी और मिल बिना किसी ब्रेकडाउन के पूरी क्षमता के साथ काम करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिप वाइस चेयरमैन उमेश गुदराना, मिल के मुख्य अभियंता विजयपाल, दिगंबर सिंह, जयराम प्रजापति, मिल के कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति और किसान उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana