श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल, इंडस्ट्री अकादमिक कनेक्ट, स्किल स्फेयर राउंड टेबल मीट में शामिल हुई 50 हस्तियां

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल, इंडस्ट्री अकादमिक कनेक्ट, स्किल स्फेयर राउंड टेबल मीट में शामिल हुई 50 हस्तियां

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को इंडस्ट्री अकादमिक कनेक्ट स्किल स्फेयर राउंड टेबल मीट का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग जगत की 50 से ज्यादा हस्तियों ने हिस्सा लिया। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में उद्योग जगत की हस्तियों और अकादमिक विशेषज्ञों ने इंडस्ट्री और अकादमिक को और अधिक नज़दीक लाने व इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करने पर मंथन किया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस मौके पर इंडस्ट्री को आश्वस्त किया कि उनकी ट्रेनिंग की आवश्यकताओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पूरी करेगा। उन्होंने मल्टी स्किल इंजीनियरिंग की अवधारणा पर काम करने का भी ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने उद्योग जगत की हस्तियों को इंडस्ट्री की समस्याओं के समाधान के लिए पीएचडी में पंजीकरण करवाने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लोग शोध करेंगे तो नए पेटेंट और नवाचार आमने आएंगे, इससे इंडस्ट्री, मार्केट और समाज, सबको फायदा होगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि इंडस्ट्री को स्किल्ड मैन पावर देने में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इंडस्ट्री से जुडी समस्याएं युवाओं के साथ साझा करें। विद्यार्थियों का दिमाग बहुत सी समस्याओं का समाधान खोजने में सक्षम है। इस मीट में जिला रोजगार अधिकारी डॉ.शक्तिपाल, एसीई के प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता, ट्रिनिटी टच के हेड एचआर गजेंद्र सिंह, उद्योगपति राजेंद्र कालरा, तिवोली गार्डन के जीएम ललित कुमार, हाईटेक गियर के अंकित शर्मा, मिताभी लैब्स के संजीव शर्मा, फीनिक्स कॉंटॅक्ट के योगेश कुमार व उन्नत वर्मी कम्पोस्ट के सुनील गर्ग सहित काफी संख्या में उद्योग जगत की हस्तियां उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय की ओर से डीन प्रोफेसर आर एस राठौड़, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुरेश कुमार, ग्रीन टेक्नोलॉजी के चेयरपर्सन डॉ. सुनील गर्ग, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर कुलवंत सिंह, प्रोफेसर ऊषा बत्रा, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज, उप कुलसचिव डॉ. ललित कुमार शर्मा, डॉ. ओएसडी संजीव तायल, उप निदेशक अमीष अमेय, डिप्टी प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. विकास भदौरिया, डॉ. सविता शर्मा, डॉ. संजय राठौड़, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. मनी कंवर सिंह, डॉ. प्रीति और प्रशांत चौधरी सहित काफी संख्या में अकादमिक क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। उप निदेशक डॉ. वैशाली महेश्वरी ने मंच संचालन किया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana