एमवीएन यूनिवर्सिटी पलवल में मनाया गया 5 वाँ फ़ार्मा कोविजिलेंस सप्ताह

एमवीएन यूनिवर्सिटी पलवल में मनाया गया 5 वाँ फ़ार्मा कोविजिलेंस सप्ताह

पलवल
एमवीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल साइंसेज़ द्वारा आयोजित 5वें फ़ार्माकोविजिलेंस सप्ताह का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और शैक्षणिक गरिमा के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर में Sanofi कंपनी के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. जमाला बैग ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. बैग ने अपने व्याख्यान में फ़ार्मा कोविजिलेंस के महत्व, औषधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता, प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं की पहचान और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर हो रहे अनुसंधान और नवाचार में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य की स्वास्थ्य सुरक्षा औषधि विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण गर्ग ने अपने संबोधन में कहा की फ़ार्माकोविजिलेंस जैसी पहलें विद्यार्थियों को न केवल औषधीय सुरक्षा की गहन समझ प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर ज़िम्मेदार नागरिक और शोधकर्ता बनने के लिए भी प्रेरित करती हैं।उपकुलपति प्रो. (डॉ.) एन.पी. सिंह ने कहा की छात्रों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेकर व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करना चाहिए। यह अनुभव भविष्य में उनके करियर और समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान देगा। कुलसचिव प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा की एमवीएन विश्वविद्यालय सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु समर्पित है। इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता फ़ार्मेसी विभाग के डीन प्रो. (डॉ.) आशुतोष उपाध्याय ने की। फ़ार्मेसी विभाग के सभी फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति और योगदान ने इस सप्ताह को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana