केंद्रीय राज्य मन्त्री के सचिव ब्रह्मदत्त का 70वाँ जन्मदिवस मनाया गया

केंद्रीय राज्य मन्त्री के सचिव ब्रह्मदत्त का 70वाँ जन्मदिवस मनाया गया

पलवल
कामधेनु आरोग्य संस्थान में ब्रह्मदत्त, अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार (सेवानिवृत्त) एवं वर्तमान सचिव, राज्य मन्त्री राव इन्द्रजीत सिंह का 70वाँ जन्मदिवस मनाया गया। इसका आयोजन ब्रहमदत्त के पुत्र विनीत गौड़, पुनीत गौड़ तथा उनके परिवार एवं कामधेनु आरोग्य संस्थान ने मिलकर किया। सर्वप्रथम अध्यक्षा शशि गुप्ता एवं डॉ.एस.पी.गुप्ता ने यज्ञ का संचालन किया। तत्पश्चात् 70 दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम को शुरू किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. गुप्ता ने दीर्घ आयु तथा स्वस्थ आयु की कामना करते हुए कहा कि जैसे ब्रह्मदत्त दूसरों की सेवा में तत्पर रहते हैं उसी प्रकार हमें भी उसे जीवन में अपनाकर जीवन सार्थक करना चाहिए। ब्रह्मदत्त के पौत्रों की ओर से दादाजी को समर्पित एक चलचित्र का प्रदर्शन किया गया। उनके पुत्रों ने संस्थान में पिताजी के नाम से एक फव्वारा भी समर्पित किया। जिसका लोकार्पण ब्रह्मदत्त तथा डॉ. गुप्ता ने सभी के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर ब्रह्मदत्त के द्वारा आम का पौधा भी लगाया गया। उसके बाद ब्रह्मदत्त तथा उनके परिवार के सभी सदस्यों ने गोपूजा की और गोमाता को सवामणि अर्पित की।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana