आर्य समाज जवाहर नगर पलवल का 75वां स्थापना दिवस समारोह का हुआ शुभारंभ

आर्य समाज जवाहर नगर पलवल का 75वां स्थापना दिवस समारोह का हुआ शुभारंभ
शोभा यात्रा को भगवा झंडी दिखाकर रवाना करते नगर परिषद के चेयरमैन डा० यशपाल आर्य
💡
डॉ. यशपाल ने झंडी दिखाकर किया शोभायात्रा का शुभारंभ

पलवल
आर्य समाज जवाहर नगर कैम्प पलवल के 75वें स्थापना दिवस हीरक जयंती समारोह का शुभारंभ श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता लाला नारायण दास विरमानी संरक्षक ने की। विशिष्ट अतिथियों में आर्य रत्न ठाकुर विक्रम सिंह दिल्ली, देवव्रत आर्य प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक, कन्हैयालाल आर्य महामंत्री परोपकारिणी सभा अजमेर, आचार्य उमेश चंद्र कुलश्रेष्ठ आगरा और डॉ. नरेन्द्र आहूजा विवेक पूर्व महानिदेशक औषधि नियंत्रक हरियाणा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. यशपाल ने शोभायात्रा को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे समारोह का वातावरण और अधिक ऊर्जावान बना।नगर परिषद की ओर से पार्षद संजय छाबड़ा, अनिल गोसाई, सूरज जाटव तथा मार्केट प्रधान आशु राजपाल उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में स्थानीय भागीदारी सुदृढ़ हुई। वैदिक यज्ञ के संपादन में देशराज शुक्ल, स्नेहलता शास्त्री, ओम प्रकाश शास्त्री व प्रमोद शास्त्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही।भजनोपदेशक संतोष मिग ने भजनों के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक गरिमामय बनाया।आयोजन समिति में परामर्श दाता डॉ. धर्मप्रकाश आर्य, प्रधान जयप्रकाश आर्य, सतीश आर्य, कार्यकारी प्रधान अशोक आर्य, चौ. प्रकाश आर्य, अनंतप्रकाश आर्य, संपर्क समन्वय में पुष्पा आर्या, सत्यव्रत तनेजा, सुदेश आर्या सहित समस्त सभासदों एवं महिला आर्य समाज का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana