आर्य समाज जवाहर नगर पलवल का 75वां स्थापना दिवस हीरक जयन्ती के रूप में मनाया जायेगा

आर्य समाज जवाहर नगर पलवल का 75वां स्थापना दिवस हीरक जयन्ती के रूप में मनाया जायेगा

पलवल
आर्य समाज जवाहर नगर कैम्प पलवल का 75वां स्थापना दिवस समारोह 14 नवम्बर से 16 नवम्बर तक मनाया जा रहा है। इसकी जानकारी आर्य समाज के प्रधान जय प्रकाश आर्य ने दी। उन्होने बताया कि इस वर्ष 75वां वार्षिक महोत्सव हीरक जयंती के रूप में बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। जिसकी अध्यक्षता सरंक्षक लाला नारायण दास विरमानी करेंगे। इस कार्यक्रम में
आमंत्रित विद्वान स्वामी प्रणवानन्द सरस्वती गुरुकुल गौतम नगर दिल्ली, आचार्य ऋषिपाल अधिष्ठाता गुरूकुल इन्द्रप्रस्थ फरीदाबाद होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशपाल आर्य चैयरमैन नगर परिषद पलवल, सुश्री मनीषा शर्मा डीएमसी पलवल, आर्य रत्न ठाकुर विक्रम सिंह भामाशाह दिल्ली, देशबन्धु आर्य प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक, कन्हैयालाल आर्य महामंत्री परोपकारणी सभा अजमेर होंगे। उत्सव के मुख्य वक्ता आचार्य उमेश चन्द्र कुलश्रेष्ठ आर्य रत्न आगरा, डा० नरेन्द्र आहूजा विवेक पूर्व महानिदेशक औषधि नियंत्रक, एवं भजनोपदेशक संदीप गिल मेरठ, प्रसिद्ध भजनोपदेशक नरदेव बैनीवाल इस कार्यक्रम में अपनी मधुर वाणी से ज्ञान की वर्षा करेंगे। इसके साथ ही इस उत्सव के यज्ञ ब्रह्मा देशराज शुक्ल सिद्धांताचार्य, ओम प्रकाश शास्त्री, प्रमोद शास्त्री होंगें। इसके अलावा कार्यक्रम कंसल्टेंट्स डॉ. धर्मप्रकाश आर्य, कार्यकारी प्राचार्य अशोक आर्य, प्रिंसिपल पुष्पा आर्या करेंगे। आर्य समाज के प्रधान जय प्रकाश आर्य ने सभी पलवल वासियों से निवेदन किया हैं कि इस हीरक जयन्ती समारोह में आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर ज्ञानवर्धन करें और अपने जीवन को सफल बनायें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana