राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलोखड़ा में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलोखड़ा में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

पलवल
हथीन ब्लॉक के मलोखड़ा गांव में स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलोखड़ा के प्रांगण में सोमवार 26 जनवरी को देश का 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि गांव के सरपंच हामिद हुसैन रहे। उन्होंने ध्वजारोहण करके तिरंगे की शान को बढ़ाया।विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती वंदना सहरावत, अंग्रेजी प्रवक्ता साजिद हुसैन, समस्त विद्यालय स्टाफ व बच्चों ने मुख्यअतिथि, एसएमसी सदस्यों का व गांव के बुजुर्ग लोगों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया। मंच का संचालन अनिल कुमार ने किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लिया और बड़े ही शानदार प्रोग्राम प्रस्तुत किए। अंग्रेजी प्रवक्ता साजिद हुसैन ने मंच के माध्यम से गणतंत्र दिवस पर शानदार भाषण देकर गांव के लोगों से बच्चों को पढ़ाने की अपील की। विद्यालय के अध्यापक महेश कुमार ने बच्चों से बहुत शानदार परेड कराई। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को मेडल व ईनाम देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। नवी कक्षा की छात्रा तबस्सुम को मेडल पहनाकर व गणित अध्यापिका श्रीमती मीना को बेस्ट टीचर अवार्ड देकर 31 जनवरी 2026 को स्टेट लेवल पर होने वाली विज्ञान प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। आठवीं कक्षा की छह छात्राओं को बुनियाद का पहले लेवल पास करने पर मेडल पहनाकर हौंसला बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांव के सरपंच ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब सराहना की और कहा कि विद्यालय में अब बहुत सुधार हो रहा है। सभी बच्चे पूर्ण रूप से वर्दी में आते हैं। सभी शिक्षक मन लगाकर पढ़ाते हैं और अनुशासन भी बहुत अच्छा है। उन्होंने प्रिंसिपल श्रीमती वंदना सहरावत को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और साजिद हुसैन को स्कूल में उनके असीम सहयोग के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana