राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलोखरा खंड हथीन में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलोखरा खंड हथीन में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

पलवल
रा०वि०मा० विद्यालय मलोखरा खंड हथीन जिला पलवल के प्रागण में 79वां स्वतन्त्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मंच का संचालन अनिल कुमार ने किया। हव‌जारोहण मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक हाजी जानू ने किया। उन्होंने सभी को यह संदेश दिया कि देश की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने इस अवसर पर आजादी से अब तक सेना शौर्य के बारे में बताया। उन्होंने बाताया कि आज जो हम स्वतन्त्रता का आनन्द ले रहे हैं, यह उन महान स्वतन्त्रता सेनानियों की बदौलत है जो देश के लिए कुर्बान हो गए। आज हमें अधिकार जो मिले हैं उनके साथ-साथ अपने देश के प्रति कर्तव्यों को अच्छी तरह निभायें। विद्यालय के प्रधानाचार्य साजिद हुसैन ने सभी का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों और ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सेना के शौर्य को नमन किया। हर घर तिरंगा के लिए लोगों को प्रेरित किया। अच्छी शिक्षा देकर अपने बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बनाये ताकि वे अपने देश के विकास में अहम भूमिका निभा सके। स्वच्छता अभियान व का एक पेड़ माँ के नाम के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों में निबंध प्रतियोगिता, पेन्टिंग आदि कराई।इ स कार्यक्रम में गांव के संरपच हामिद, एसएमसी प्रधान साहून, उपप्रधान आकिल एडवोकेट, एमवीजी संस्था के सदस्य उमर मो०, इमरान खान, फतेह मौ० आजाद, डा० अशोक कुमार, बस्तीराम प्रधानाचार्य साजिद हुसैन ने आज बेस्ट टीचर अवार्ड देकर अनिल कुमार अध्यापक व मीना अध्यापिका को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य को ग्राम पंचायत व समस्त एमवीजी टीम ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana