ब्रह्मलीन मदनलाल राजपाल की स्मृति में रक्तदान शिविर व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

ब्रह्मलीन मदनलाल राजपाल की स्मृति में रक्तदान शिविर व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

पलवल
जवाहर नगर कैम्प मार्केट के प्रधान आशू राजपाल के पिता ब्रह्मलीन मदनलाल राजपाल की पावन स्मृति में आज लायंस क्लब पलवल द्वारा सनातन धर्म मंदिर कैंप में दिन के समय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तथा सांय को सुखमनी साहब जी का पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में आशु राजपाल ने विशेष सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता के लिए पंकज विरमानी, बंसीधर माखीजा व लायंस क्लब पलवल के अध्यक्ष अजनीत कालरा का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंकज विरमानी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु 12.5 ग्राम प्रतिशत या उससे अधिक हीमोग्लोबिन तथा 50 किलोग्राम या उससे अधिक वजन वाला प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। श्री विरमानी ने लायंस क्लब पलवल द्वारा समय-समय पर संचालित किए जा रहे विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्पों एवं जनहितकारी अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और ऐसे प्रयास अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लायंस क्लब पलवल के अध्यक्ष अजनीत कालरा, बंसीधर माखीजा, पंकज विरमानी, राहुल डांग, सनी आर्य, निपुण मलिक, राजदीप सिंह, पराग कालरा, कनुज खुराना तथा संजय खत्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक आशु राजपाल ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए लायंस क्लब पलवल का आभार व्यक्त किया तथा सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का धन्यवाद देते हुए उनके योगदान की सराहना की। सांय के समय में सुखमनी साहब जी का पाठ व विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया गया।

Read more

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana
ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

पलवल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ओम इंटरनेशनल सी.एम. स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयो

By Ashok Sardana
पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

💡रामलीला से शोभायात्रा तक होंगे अनेक कार्यक्रम पलवल बलदेव छठ मेला समिति, पलवल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव

By Ashok Sardana