पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला
💡
रामलीला से शोभायात्रा तक होंगे अनेक कार्यक्रम

पलवल
बलदेव छठ मेला समिति, पलवल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला 5 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगा। यह जानकारी प्रेस वार्ता में बलदेव छठ मेला समिति के प्रधान अनिल मोहन मंगला ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मेला प्रधान ने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 11 सितंबर से 18 सितंबर तक श्यामा कुंज कमेटी चौक पर रात्रि 8 बजे से रामलीला का मंचन होगा। 17 सितंबर को दाऊजी मंदिर में दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 18 सितंबर को दाऊजी मंदिर में छप्पन भोग का भव्य कार्यक्रम होगा। 19 सितंबर को सायं 5 बजे कमेटी चौक से विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात कमेटी चौक पर भारत मिलाप का आयोजन किया जाएगा। 20 सितंबर को प्रातः 9 बजे दाऊजी मंदिर में सुंदरकांड और सायं 7 बजे श्यामा कुंज में खाटू श्याम जी का कीर्तन होगा। 23 सितंबर को दाऊजी मंदिर में दाऊजी महाराज की छठी पूजन की जाएगी। मेले का समापन 27 सितंबर को श्याम कुंज में होगा। बलदेव छठ मेला समिति के महासचिव भगवत स्वरूप सिंगला ने बताया कि इस बार मेले में जलपरी, रिमोट से चलने वाला भूत बंगला और सर्कस आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रेस वार्ता में उपप्रधान मोहित गोयल, ललित बिंदल, सचिव महेश पांचाल, बिजेन्दर सिंगला, नरेश सैनी, पवन गर्ग सहित समिति के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana