भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन
💡
स्वास्थ्य जांच शिविर भी हुआ आयोजित

पलवल
पलवल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी के आदर्शो, शौर्य और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे परिसर में धार्मिक और सामाजिक उत्साह का वातावरण बना रहा। मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम जी का जीवन हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य जांच शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़ भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी जांच करवाई। इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही यह संकल्प लिया कि वे उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में सत्य, न्याय और धर्म के मूल्यों को स्थापित करने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर पलवल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन शर्मा पलवल जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विनोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शिबू पहलवान, शिवनारायण शर्मा, बलदेव शर्मा, इंद्रपाल शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Read more

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

पलवल हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अति

By Ashok Sardana
24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप पलवल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्

By Ashok Sardana
श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

💡30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन पलवल इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणि

By Ashok Sardana
प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

💡हाइड्रोजन ट्रेन विकसित-आत्मनिर्भर की दिशा में ऐतिहासिक कदम - गौरव गौतम पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन

By Ashok Sardana