एम.वी.एन. यूनिवर्सिटी पलवल में नवप्रवेशित छात्रों के लिए हुआ भव्य दीक्षारंभ समारोह

एम.वी.एन. यूनिवर्सिटी पलवल में नवप्रवेशित छात्रों के लिए हुआ भव्य दीक्षारंभ समारोह

पलवल
एम.वी.एन. यूनिवर्सिटी पलवल में आज नवप्रवेशित छात्रों के लिए एक भव्य दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कुलपति डॉ. अरुण गर्ग, उपकुलपति डॉ. एन.पी. सिंह एवं कुलसचिव डॉ. योगेन्द्र सिंह, सभी विभागों के डीन एवं एचओडी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।दीक्षारंभ समारोह का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश से परिचित कराना, उच्च शिक्षा के प्रति उनका मार्गदर्शन करना और उन्हें प्रेरित करना था। इस अवसर पर कुलपति डॉ. अरुण गर्ग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दीक्षारंभ केवल एक शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों की समझ और सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभाने की दिशा में पहला कदम है। उपकुलपति डॉ. एन.पी. सिंह ने अपने प्रेरणादायक भाषण में छात्रों को अनुसंधान, नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में मोटिवेशनल स्पीच प्रसिद्ध वक्ता मानस रंजन द्वारा दी गई जो छात्रों के आत्मबल और आत्मविश्वास को प्रबल करने वाली रही। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समारोह में रंग भर दिया। इनमें सोलो डांस, अफ्रीकन-इंडो डांस, बॉलीवुड डांस, और अफ्रीकन ग्रुप सिंगिंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों ने विश्वविद्यालय की विविधता और वैश्विक दृष्टिकोण को भी उजागर किया। कुलसचिव डॉ. योगेन्द्र सिंह ने विश्वविद्यालय की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी छात्रों, अभिभावकों, अतिथियों एवं आयोजक टीम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस समारोह में लगभग 1200 नवप्रवेशित छात्र एवं 900 से अधिक अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह के उपरांत सभी अतिथियों के लिए दोपहर भोज की उत्तम व्यवस्था की गई थी। एम.वी.एन. यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यह दीक्षारंभ समारोह छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि एक अविस्मरणीय अनुभव के रूप में भी स्मरणीय रहेगा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana