पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 19 सितंबर से 23 सितंबर तक नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजक मोनू कालड़ा और भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की लगभग 100 टीमें हिस्सा लेंगी। अब तक 30 टीमों ने अपना पंजीकरण करा लिया है और पंजीकरण प्रक्रिया लगातार जारी है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच 5 ओवर का होगा। जिला स्तर पर विजेता रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये नकद और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद विजेता टीम राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। राज्य स्तर पर अंतिम मुकाबला जीतने वाली टीम को 21 लाख रुपये का बड़ा पुरस्कार दिया जाएगा। बीजेपी जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और उत्साह के रूप में मनाना है। इस आयोजन में लायंस क्लब पलवल का भी विशेष सहयोग रहेगा। पलवल जिले की इच्छुक क्रिकेट टीमों के पंजीकरण के लिए कोच अमित चुटानी के मोबाइल नंबर 9812166078 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी और लायंस क्लब पलवल के अध्यक्ष अजनीत कालड़ा से भी संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इस अवसर पर मोनू कालड़ा ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम का अभी चयन नही हो पाया है। चयन होने पर सभी पत्रकारों को अवगत करा दिया जाऐगा।

Read more

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana
ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

पलवल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ओम इंटरनेशनल सी.एम. स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयो

By Ashok Sardana
पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

💡रामलीला से शोभायात्रा तक होंगे अनेक कार्यक्रम पलवल बलदेव छठ मेला समिति, पलवल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव

By Ashok Sardana
गंदगी व जलभराव की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को लताड़ा

गंदगी व जलभराव की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को लताड़ा

पलवल हरियाणा के पलवल में दिन प्रतिदिन बिगड़ रही सफाई व्यवस्था एवं जलभराव के मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस पलवल अध्यक्ष अनूप पराशर एवं प्रवक्ता महावी

By Ashok Sardana