नववर्ष पर पुलिस लाइन पलवल में किया "बड़ा खाना" का भव्य आयोजन

नववर्ष पर पुलिस लाइन पलवल में किया "बड़ा खाना" का भव्य आयोजन

पलवल
नववर्ष के उपलक्ष्य में पलवल जिला पुलिस द्वारा आज पुलिस लाइन पलवल के परेड ग्राउंड में "बड़ा खाना" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक पलवल वरूण सिंगला ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रूबल शिमला के साथ संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला प्रशासनिक अधिकारीगण एसडीएम पलवल ज्योति, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन अप्रतिम सिंह, नगराधीश प्रीति रावत, डीएसपी हेड क्वार्टर पलवल अनिल कुमार, डीएसपी पलवल मनोज वर्मा, डीएसपी होडल साहिल ढिल्लों, डीएसपी हथीन मोहिन्दर वर्मा, डीएसपी पलवल नरेंद्र खटाना तथा डीएसपी पलवल सुरेंद्र कुमार व समस्त पलवल पुलिस परिवार उपस्थित रहा। इस अवसर पर पत्रकारों और पुलिसकर्मियों के बीच में रस्सा कसी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्सा कसी प्रतियोगिता में पुलिस के थाना प्रबंधकों ने बाजी मारी। आयोजित मैजिक शो ने लोगों को अचंभित कर दिया। मैजिशियन ने अपने अद्भुत करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुलिस अधीक्षक पलवल ने पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने कहा कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में हम सभी एक साथ आए हैं। यह आयोजन हमारे बीच के संबंधों को मजबूत बनाने का एक अवसर है। मैं सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं।उन्होंने कहा कि जिला पुलिस पलवल द्वारा संकल्प लिया गया है कि वर्ष 2026 में पलवल जिला को अपराध मुक्त और नशा मुक्त जिला बनाया जाएगा। अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से युवा नशे से दूर रह सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बड़ा खाना पुलिस बलों में एक पारंपरिक सामुदायिक भोज है, जहां अधिकारी और जवान एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। यह हरियाणा पुलिस में प्रचलित एक परंपरा है। इस परंपरा का मुख्य उद्देश्य बल के सदस्यों के बीच भाईचारा, एकता और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर पद या रैंक का कोई भेदभाव नहीं होता है, सभी अधिकारी और कर्मचारी एक ही जगह, एक ही समय पर, अक्सर एक ही तरह का भोजन करते हैं। यह आयोजन पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों का मनोबल बढ़ाने और उनमें टीम भावना पैदा करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतीकात्मक है कि टीम में से कोई भी खुद को छूटा हुआ महसूस न करे। कोई भी पुलिस कर्मी पद में बड़ा हो या छोटा लेकिन उसका कार्य समान रूप से महत्वपूर्ण होता है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana