हिन्दी पत्रकारिता के प्रथम अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’ को समर्पित भव्य पत्रकार सम्मान समारोह

हिन्दी पत्रकारिता के प्रथम अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’ को समर्पित भव्य पत्रकार सम्मान समारोह
💡
पत्रकारिता के 200 वर्षों की यात्रा को नमन, पलवल में जुटे मीडिया जगत के प्रतिनिधि

पलवल
हिन्दी पत्रकारिता के प्रथम समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकार भारती, पलवल द्वारा टैगोर पब्लिक स्कूल, हुडा सेक्टर-2, पलवल में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रथम प्रकाशन 30 मई 1826 को कोलकाता में पंडित जुगल किशोर शुक्ल के संपादन में हुआ था, जिसने हिन्दी पत्रकारिता की नींव रखी। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। टैगोर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. दीपिका शर्मा, सहकार भारती के प्रांतीय मंत्री मोहित पाठक, रीना अग्रवाल तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेश कुमार मंगला ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर दैनिक जागरण, अमर उजाला, द ट्रिब्यून, राष्ट्रीय सहारा, पंजाब केसरी, नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान, देश रोजाना, हिन्दुस्तान सरल, नवोदय टाइम्स, हाडौती अधिकार, सत्ययुग टाइम्स, अलायंस न्यूज़, इंडिया न्यूज़, भास्कर टीवी, हरियाणा ज्योति, तेज न्यूज़ 24 तथा अन्य प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों के लगभग 45 प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहकार भारती पलवल के अध्यक्ष लखपत सिंह, महिला सह-प्रमुख रजनी छाबड़ा, विभाग प्रमुख जगदीश शर्मा, प्रताप सिंह, डॉ. पंकज राणा, यशपाल गोयल, शशि बाला, नीरज, सचिन बंसल , किरण एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के मुख्य वक्ता फरीदाबाद से दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र बंसल तथा वैश्य भारती के प्रबंध निदेशक हितेश जिंदल रहे। अपने संबोधन में बिजेंद्र बंसल ने कहा कि आज की मीडिया को सबसे पहले स्वयं अनुशासित, उत्तरदायी एवं आदर्श बनना होगा। तभी उसकी आवाज़ और लेखनी को समाज, सत्ता तथा आमजन का विश्वास प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल स्वर निर्भीकता, संघर्षशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता है तथा पत्रकारों को सदैव सत्ताधीशों को जनहित में आईना दिखाने का कार्य करते रहना चाहिए। हितेश जिंदल ने हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता दो शताब्दी पूर्व भी चुनौतियों से भरी थी और आज भी अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने इस आयोजन के लिए संयोजक डॉ. राजेश कुमार मंगला को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान ‘उदन्त मार्तण्ड’ के संस्थापक संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ल के वंशज एवं इंडिया न्यूज़ के मुख्य संपादक अजय कुमार शुक्ल का विशेष वीडियो संदेश भी सुनाया गया। उन्होंने हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अपने धन्यवाद ज्ञापन में कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश कुमार मंगला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलवल के जिला सह संघ्चालाक केपी सिंह, टैगोर पब्लिक स्कूल की निदेशक मनोरमा अरोड़ा, प्रधानाचार्या डॉ. दीपिका शर्मा, क्लास टू कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत पांडे, जोली टैक के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि गोस्वामी तथा सभी उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ हैं और सरकारों को पत्रकारों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana