होडल में 17 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

होडल में 17 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
💡
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि

पलवल
होडल में आगामी 17 अगस्त को प्रात: 8:30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। तिरंगा यात्रा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल से शुरू होकर सती सरोवर तक निकाली जाएगी।तिरंगा यात्रा के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर एसडीएम बलीना ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं आमजन शामिल होंगे, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करें। यात्रा के दौरान चिकित्सा टीम, एंबुलेंस, जलपान एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने तथा लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्ग की आवश्यक मरम्मत एवं सड़कों को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम बलीना ने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 100 पौधों का रोपण भी किया जाएगा। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को पौधारोपण के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम बलीना ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट, यातायात व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने वर्षा की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पंप सेट की व्यवस्था, चिकित्सकों की टीम, एंबुलेंस, झंडे एवं मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं समय रहते उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में डीएसपी सुरेश भड़ाना, तहसीलदार अनिल कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana