23 दिसम्बर को स्वामी श्रद्धानन्द जी के बलिदान दिवस निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा

23 दिसम्बर को स्वामी श्रद्धानन्द जी के बलिदान दिवस निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा

पलवल
आर्य केन्द्रीय सभा पलवल के तत्वावधान में अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द का 99वाँ बलिदान दिवस समारोह एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन 23 दिसम्बर को होगा। ये जानकारी देते हुए शोभा यात्रा के संचालक समिति के सदस्य एवं आर्य समाज शहर पलवल के प्रधान यशवीर सचदेवा ने दी। उन्होने बताया कि हर वर्ष की भांति स्वामी श्रद्धानन्द का बलिदान दिवस समारोह बड़ी धूमधाम और श्रद्धापूर्वक तरीके से मनाया जायेगा। ये समारोह दयानन्द वरि०मा० विद्यालय, पातली गेट, पलवल में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से होगी जो प्रातः 9 बजे होगा, ध्वजारोहण प्रातः 10 बजे होगा एवं स्वागत भजन व प्रवचन प्रातः 10-30 बजे से 11-30 बजे तक होंगे।जिसमे भजनोपदेशक प्रमोद शास्त्री, पुरोहित न्यू कालोनी, पलवल अपनी मधुर एव ओजस्वी वाणी से भजनों से ज्ञान की गंगा प्रवाहित करेंगे। इसके उपरांत शोभा यात्रा की शुरूआत दयानन्द विद्यालय से प्रातः 11-30 बजे से होगी और शोभा यात्रा का समापन आर्य समाज श्रद्धानन्द पार्क, न्यू कालोनी, पलवल में 1-30 बजे होगा। जहां पर सभी जनों के लिये ऋषि लंगर की व्यवस्था है। शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई देवी लाल पार्क, जवाहर नगर कैम्प मार्केट, पंजाबी धर्मशाला न्यू कॉलोनी से होते हुए अपने समापन स्थल पर पहुचेगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक मंगला पूर्व विधायक पलवल, विशिष्ट अतिथि डा० यशपाल चैयरमेन, नगर परिषद पलवल, डा० महेशचन्द गर्ग, आर्यन हॉस्पिटल पलवल होंगे। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति आचार्य ऋषिपाल, प्राचार्य गुरुकुल इन्द्रप्रस्थ, अध्यक्षता डा० धर्मप्रकाश आर्य, पूर्व निदेशक आयुष विभाग दिल्ली, यज्ञ ब्रह्मा आचार्य देशराज शुक्ल सिद्धान्ताचार्य, ओमप्रकाश शास्त्री, कर्मवीर गहलोत, सुरेन्द्र आर्य, दौलतराम गुप्ता, ओमप्रकाश शास्त्री एवं आर्य केन्द्रीय सभा जिला पलवल एवं पलवल की सभी शहरी एवं ग्रामीण आर्य समाजें, महिला आर्य समाजें, शिक्षण संस्थायें, आर्य वीर दल के सभी अधिकारी व सदस्यगण आपसे निवेदन करते हैं कि इस अवसर पर आप इष्ट मित्रों एवं परिवार सहित सादर आमन्त्रित हैं। आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है। इस शोभा यात्रा के संचालन समिति में मुख्य रूप से जगबीरसिंह आर्य, वीरसिंह आर्य, अशोक आर्य, डा० बिजेन्द्र गौड़, प्रदीप सरदाना, वेदप्रकाश आर्य, रणजीत नांगिया, यशवीर सचदेवा, मोतीलाल गुप्ता, विक्रम कवात्रा आदि अपनी अहम भमिका निभाएंगे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana