किसान मोर्चा और किसान सभा की संयुक्त बैठक जाट धर्मशाला में हुईं संपन्न

किसान मोर्चा और किसान सभा की संयुक्त बैठक जाट धर्मशाला में हुईं संपन्न

पलवल
हिसार में जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलनकारी किसानों पर पुलिसिया दमन और किसान नेताओं के बनाए गए झूठे मुक़दमे वापस लेने तथा किसानों की अन्य मांगों को लेकर किसान मोर्चा और किसान सभा की संयुक्त बैठक जाट धर्मशाला में संपन्न हुई। जिला प्रधान रूप राम तेवतिया की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन जिला सचिव दरियाव सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला प्रधान रूप राम तेवतिया व किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि चार अगस्त को हिसार के अंदर दुग्ध उत्पादक किसान जीवन कुंडू की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर किसान संगठनों और सामाजिक लोगों ने प्रदर्शन किया, परंतु पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय उल्टे आंदोलनकारी किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज किया। जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान तक जख्मी हो गए।10 किसान नेताओं पर झूठे मुकदमे बना कर जेल में डाल दिया। जिससे जनता में काफी आक्रोश है। अब जन दबाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संघर्ष समिति के नेताओं को बुलाकर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सहित समिति की सभी मांगों को मानने का आश्वासन दिया है। किसान नेताओं ने शुगर मिल पलवल को 25 अक्टूबर तक चलवाने, शुगर मिल के निदेशक मंडल के चुनाव कराने की मांग जिला प्रशासन से की। किसान नेता धर्मचंद और दरयाब सिंह ने कहा संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौता को रद्द करने, किसान मजदूरों की कर्ज माफ़ी, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड़ को वापस लेने, न्यूनतम वेतन ₹30000 लागू करने की मांग को लेकर जो आन्दोलन चल रहा है, उसी कड़ी में आगामी 22 अगस्त को हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री गौरव गौतम को उपरोक्त मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि पिछले वर्ष भारी बारिश और जल भराव से हजारों एकड़ खरीफ फ़सल नष्ट हो गई थी जिसका मुआवजा प्रभावित किसानों को आज तक नहीं दिया गया। अबकी बार भी कई गांवों में जल भराव के कारण खरीफ फसल नष्ट हो गई है जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी निराशा है। इसलिए किसान मोर्चा हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन से मांग करता है कि पिछले सहित सभी प्रभावित किसानों को ₹50000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।
आज की बैठक किसान सभा किसान मोर्चा के नेता रमेश सौरोत, नंदकिशोर शर्मा, श्याम दत्त नंबरदार, करण सिंह आर्य, दिगंबर सिंह तेवतिया, किशन चन्द शर्मा, समयराम कुंडू, डॉक्टर रघुवीर सिंह, ताराचंद प्रधान, जोगिंदर सिंह, रणवीर सिंह तेवतिया, चंद्र मुनि आर्य, पदम सिंह डागर, बलजीत शास्त्री, सबरजीत गहलोत, मानसिंह डागर, श्याम सिंह नंबरदार, विजय देव तेवतिया, अमीर अहमद, होशियार सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा, ठाकुर लाल आर्य, नवल रावत ने भाग लिया।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana