पलवल में 23 मई को होगी 14 से 18 वर्ष की छात्राओं की मैराथन - एसडीएम

पलवल में 23 मई को होगी 14 से 18 वर्ष की छात्राओं की मैराथन - एसडीएम

पलवल
जिला प्रशासन द्वारा एनजीओ वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन आगामी 23 मई को सुबह 6:30 बजे से पलवल शहर में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह मैराथन सेक्टर दो स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर आकर समाप्त होगी। एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से मैराथन को सफल बनाने तथा मैराथन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों से मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आहवान किया।
एसडीएम ने कहा कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है। मैराथन में विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं भाग लेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ संदेश को भी मजबूत करेगा तथा समाज में बालिकाओं के सशक्तिकरण की प्रेरणा देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मैराथन में अन्य प्रतिभागी भी प्रतिभागिता कर सकते हैं। एसडीएम ने बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए मैराथन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल एवं साफ-सफाई को लेकर विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को रूट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मैराथन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए। जिला प्रशासन ने मैराथन में आमजन से सहयोग बनाए रखने और निर्धारित रूट पर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। बैठक में नगराधीश प्रीति रावत, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी देवी, वी सत्य फाउंडेशन पलवल डा. नंदिनी महलवाल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana