संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन में उमड़ा जनसैलाब

संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन में उमड़ा जनसैलाब

पलवल
संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज पलवल में मजदूरों, किसानों, एवं विभिन्न जनसंगठनों ने जेल भरो एवं सत्याग्रह आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर-किसान शामिल हुए और सरकार की मजदूर एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। कार्यक्रम कौशिक वेंकट हॉल, कुशलीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान रूप राम तेवतिया, किसान नेता गजराज सिंह पूर्व सरपंच घोड़ी व सीटू जिला प्रधान राम रति चौहान ने तथा संचालन किसान मोर्चा और किसान सभा के नेता धर्म चन्द घुधेरा ने किया।आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा पलवल के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान व सीटू जिला सचिव उर्मिला रावत ने सरकार की नीतियों पर बोलते हुए कहा केंद्र एवं राज्य सरकार अमेरिका और कारपोरेट घरानों के दवाब में देश के किसान, मजदूर और कर्मचारियों को बर्बाद करने पर तुली है जिससे देश का किसान और कृषि संकट में पड़ जाएगी इन्हीं नीतियों के कारण मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के अधिकार एवं आजीविका प्रभावित हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसान मजदूर की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर किसान और खेती को संकट में डाल रही है सरकार को निजीकरण, ठेका प्रथा और श्रम अधिकारों में कटौती जैसी नीतियों को बढ़ावा देने से बाज आना चाहिए। किसान मजदूर को बचाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, किसान मजदूर की कर्ज माफी, न्यूनतम वेतन 30,000 रुपए लागू करने, कच्चे कर्मचारियों और परियोजना कर्मियों को पक्का करना चाहिए तथा श्रमिक विरोधी लेबर कोड़ वापस किए जाने चाहिए। किसान मोर्चा के नेता धर्म चन्द घुधेरा, उदय सिंह सरपंच और सीटू नेता रमेश सौरोत ने कहा कि बिजली-पानी की उचित व्यवस्था तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत करने वाली नीतियां लागू होनी चाहिए। वहीं मजदूरों के लिए सम्मानजनक न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार की गारंटी तथा ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए। किसान नेताओं ने बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर-किसान एकता के बल पर ही जन विरोधी नीतियों का मुकाबला किया जा सकता है। सरकार यदि मजदूरों और किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन को आने वाले दिनों में और व्यापक किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से सी टी एम को मांगों का ज्ञापन सौंपा और सभी परियोजना कर्मियों, किसानों और मजदूरों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी।
इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियन के नेता ताराचंद प्रधान, जयनारायण पाल पंच, दरयाब सिंह, बलजीत सिंह शास्त्री, जितेंद्र तेवतिया, मूलचन्द बडगूजर, चेतराम मेंबर, राज पांचाल, सोनवती, श्रीपाल भाटी, जगवती डागर, नरेश राजपूत नेमचंद्र शर्मा, रणजीत सिंह, छिद्धि सरपंच, प्रभु दयाल आर्य, जवाहर सिंह रावत, कृष्णा बघेल, सोनवती ने संबोधित किया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana