तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास
💡
पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन

पलवल
स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा जिला पुलिस लाइन पलवल से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने 10 फीट चौड़ा विशाल तिरंगा थाम कर भारत माता का जयघोष किया और जय हिंद एवं वंदे मातरम के नारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश नायर, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, हरेंद्र पाल राणा, हरित बैसला, उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर भी मौजूद थे। देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान का ऐसा विराट दृश्य गुरुवार को पलवल की धरती पर देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। 5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे के साथ निकले इस देशभक्ति के कारवां ने पलवल के इतिहास में एक यादगार अध्याय जोड़ दिया। आज सुबह पलवल पुलिस लाइन से शुरू हुई यह यात्रा जैसे-जैसे शहर के विभिन्न मार्गों से आगे बढ़ी, वैसे-वैसे जनसैलाब भी बढ़ता चला गया। सड़क के दोनों ओर हाथों में तिरंगा लिए खड़े नागरिक, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष, देशभक्ति गीतों की गूंज और विशाल तिरंगे के नीचे कदम से कदम मिलाकर चलता जनसमूह पूरे वातावरण को अद्भुत बना रहा था। यात्रा का करीब 20 स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। कहीं पुष्पवर्षा से तिरंगे का अभिनंदन हुआ तो कहीं ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के बीच लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। सबसे खास बात यह रही कि इस आयोजन में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। स्कूली बच्चों, शिक्षकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर एक ऐतिहासिक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि पलवल की धरती पर तिरंगे की शान में ऐसा इतिहास रचा गया, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदियों तक याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला विराट जन-आंदोलन है। उन्होंने कहा कि 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा हजारों हाथों में लहराता हुआ पलवल की सड़कों गुजरा तो पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्म’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण देश भक्ति से सराबोर हो गया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सामूहिक देश भक्ति का संदेश प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, शहीदों के बलिदान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana