जिला पलवल के गेस्ट टीचर्स की 25 जुलाई को होगी बैठक, रणनीति पर होगा मंथन

जिला पलवल के गेस्ट टीचर्स की 25 जुलाई को होगी बैठक, रणनीति पर होगा मंथन

पलवल
माननीय पंजाब एंव हरियाणा न्यायालय के निर्णय अनुसार नियमित करने की मांग को लेकर पलवल जिला के सैकड़ो अतिथि अध्यापक 25 जुलाई को बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ (रास-41) के तत्वावधान में जिला पलवल के गेस्ट टीचर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक 25 जुलाई को पलवल स्थित खोंटा मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान उदयराम शास्त्री करेंगे। जिला प्रधान उदयराम शास्त्री ने बताया कि राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ (रास-41) से जुड़े सभी गेस्ट टीचर्स इस बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के आदेशों के अनुरूप अनुबंधित अध्यापकों को नियमित किया जाना चाहिए, लेकिन हरियाणा सरकार अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसी मांग को लेकर अनुबंधित अध्यापक कुरुक्षेत्र में आंदोलनरत हैं। बैठक में राज्य स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जो आंदोलन की आगामी रणनीति, सरकार के रुख तथा संगठन की आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से अपने विचार रखेंगे। इस बैठक में राज्य प्रधान दिनेश यादव, राज्य महासचिव भूपेंद्र, राज्य कोषाध्यक्ष अशोक शास्त्री, राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया, राज्य महिला प्रधान रेखा, व पदाधिकारी पूनम तथा अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे।अतः सभी गेस्ट टीचर्स से आंदोलन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे।
राज्य प्रचार सचिव रिशाल सिंह ने बताया कि यह बैठक गेस्ट टीचर्स के भविष्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पलवल जिले के सभी गेस्ट टीचर्स से अपील की कि वे 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे अधिक से अधिक संख्या में खोंटा मंदिर परिसर पहुंचकर बैठक में भाग लें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana