सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोसिएशन पलवल की एक बैठक का हुआ आयोजन

सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोसिएशन पलवल की एक बैठक का हुआ आयोजन

पलवल
सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोसिएशन पलवल की एक मासिक बैठक का आयोजन एक रेस्टोरेंट में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के प्रधान डा० सुभाष गोयल ने की। मंच का संचालन राजन गुप्ता ने किया। बैठक में पिछले माह जयपुर गए टूर की प्रशंसा की गई। टूर पर गए सदस्यों ने किस प्रकार आनंद लिया, सभी सदस्यों को बताया गया। इसके अतिरिक्त नये वर्ष जनवरी माह में एक अन्य टूर पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने नये टूर की सहमति प्रकट की। बैठक में सदस्य एडवोकेट हरिरत्न डबास द्वारा रचित एक पुस्तक आत्म बौद्ध का विमोचन किया गया। सदस्य रावत ने सभी सदस्यों को स्वस्थ्य रहने की शिक्षा दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ रहने के लिए योग अहम है। उन्होने आसान योग के कुछ आसन करके दिखाये। उन्होंने कहा कि हम सब सीनियर सिटीजन हैं। हमें अपने जीवन के बारे में भी सोचना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक मनोहर लाल मनचंदा, पी.के. गौतम, के.डी. गौतम, हरिरत्न डबास, राजन गुप्ता, डा० राजीव गुप्ता, अनिल मंगला, भारत भूषण गुप्ता, टी.सी. तेवतिया, बृज मोहन तायल, रमेश चंद, अशोक सरदाना व डा. भगवत शर्मा उपस्थित थे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana