पंजाबी धर्मशाला पलवल में संत निरंकारी मिशन द्वारा लगाया गया महा रक्तदान शिविर

पंजाबी धर्मशाला पलवल में संत निरंकारी मिशन द्वारा लगाया गया महा रक्तदान शिविर
💡
95 लोगों ने किया रक्तदान

पलवल
जब हृदय में करुणा, प्रेम और एकत्व की दिव्य चेतना जागृत होती है, तब मानव अपने सीमित स्वार्थों से ऊपर उठकर सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण का माध्यम बन जाता है। इसी भावना को साकार करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा पंजाबी धर्मशाला, पलवल में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भयंकर गर्मी के बावजूद भी 95 लोगों द्वारा रक्तदान करने अपने आप मे एक मिसाल है। यह आयोजन मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में किया गया, जो बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानवता की सेवा का संदेश जीवंत किया।
शिविर का उद्घाटन श्रीमती रत्ना देवी खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की माता द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे श्रेष्ठ दान है और इससे बढ़कर मानव सेवा का कोई माध्यम नहीं हो सकता।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रवीण बत्रा जोशी (मेयर, फरीदाबाद),
मनीषा शर्मा (म्युनिसिपल कमिश्नर), विपिन बैंसला (जिला अध्यक्ष भाजपा), पंकज विरमानी (चेयरमैन मार्केट कमेटी) आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और सभी ने इस सेवा कार्य में अपना भरपूर सहयोग दिया। संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालुजनों के साथ-साथ समाज के अन्य व्यक्तियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और निःस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हुए इस पुनीत कार्य को सफल बनाया, जिसमें पूरे शहर का सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन को जन-जन तक पहुँचाया गया।
उल्लेखनीय है कि रक्तदान की यह पावन परंपरा पिछले चार दशकों से निरंतर जारी है। अब तक 9,174 रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 15,00,230 यूनिट रक्त संकलित किया जा चुका है, जो मानव सेवा के प्रति निरंकारी मिशन की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana