पलवल में बनेगा सार्वजनिक एवं सुव्यवस्थित दशहरा ग्राउंड

पलवल में बनेगा सार्वजनिक एवं सुव्यवस्थित दशहरा ग्राउंड

पलवल
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल शहर में खसरा नंबर 340 स्थित भूमि को एक भव्य, सुव्यवस्थित एवं बहुउद्देशीय सार्वजनिक आयोजन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल से शहरवासियों को दशहरा, विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेलों सहित बड़े सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। पलवल शहर के मुख्य मार्ग पर बड़े आयोजनों के लिए पर्याप्त भूमि अन्यत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण इस स्थान का चयन किया गया है। खेल मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से इस भूमि को शहर की आवश्यकता के अनुरूप विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।विकास कार्य के प्रथम चरण में खाली पड़ी भूमि की चारदीवारी कराई जाएगी तथा अर्थफिलिंग के माध्यम से भूमि को समतल एवं उपयोगी बनाया जाएगा। इसके बाद परिसर में भव्य स्टेज, हॉर्टिकल्चर एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। परिसर की सुंदरता और आकर्षण बढ़ाने के लिए आकर्षक वेलकम गेट का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्टेज के पीछे हॉल का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस सार्वजनिक स्थल पर भविष्य में दशहरा मेला, विभिन्न त्योहारों से जुड़े मेले, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसमारोह तथा अन्य बड़े आयोजन आयोजित किए जा सकेंगे। इससे शहरवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित आयोजन स्थल उपलब्ध होगा तथा बड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए शहर में एक स्थायी स्थान विकसित हो सकेगा।
खसरा नंबर 340 की भूमि के विकास से पलवल शहर को एक आकर्षक एवं आधुनिक बहुउद्देशीय सार्वजनिक स्थल मिलेगा। यह स्थल न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा, बल्कि शहर की सामाजिक गतिविधियों और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा। खेल मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से होने वाला यह विकास कार्य पलवल शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana