नमक लौटा अभियान हृदय परिवर्तन- एक संकल्प जो शुद्धता और एकता का प्रतीक

नमक लौटा अभियान हृदय परिवर्तन- एक संकल्प जो शुद्धता और एकता का प्रतीक
राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर में नशामुक्त कार्यक्रम में भाग लेते हुए एनसीबी हरियाणा के उप निरीक्षक डा० अशोक कुमार वर्मा व स्कूली छात्राएँ

पलवल
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह आईपीएस के दिशा निर्देशों एवं कुशल मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध जी तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुड़ी के आदेश से ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा साइकिल पर चलकर नमक लौटा अभियान के अंतर्गत हृदय परिवर्तन संकल्प को गाँव गाँव पहुँचाने में जुटे हैं। वे आज फरीदाबाद से पलवल होते हुए रायपुर, रतीपुर, दुर्गापुर, भंगुरी, मरोखड़ा, फ़िरोज़पुर राजपूत होते हुए हथीन पहुंचे। आज 48 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को जहाँ एक और नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया वहीं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। सबसे प्रथम पलवल हथीन मोड़ पर लोगों को एकत्रित कर नशे के विरुद्ध जागरूक किया। रायपुर ग्राम में नमक लौटा अभियान चलाया जो शुद्धता, एकता और संकल्प का प्रतीक है। लोगों को लौटे में नमक डलवाकर संकल्प करवाया गया। तत्पश्चात दुर्गापुर ग्राम में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नमक लौटा अभियान चलाया जिसमें 66 विद्यार्थियों और 8 शिक्षकों ने लौटे में नमक डालकर नशामुक्त समाज निर्माण में सहभागिता का वचन दिया। साइकिल से आगे बढ़ते हुए ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन पहुंचे और प्राचार्य सतीश कुमार के नेतृत्व में 772 छात्राओं, 18 शिक्षकों और 3 अन्य कर्मचारियों ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि ब्यूरो हरियाणा में वर्ष 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5930 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चूका है जबकि वर्ष 2024 में 3330 अभियोगों में 5328 नशा तस्करों को सलाखों का मार्ग दिखाया गया है। इस वर्ष जनवरी से जून तक 1858 अभियोग अंकित करके 3051 अपराधियों को कारागार तक पहुँचाया गया है। इतना ही नहीं इस वर्ष नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख की संपत्ति जब्त की गयी है। उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं दूसरा कार्य जागरूकता का किया जा रहा है ताकि कोई व्यक्ति नशे की दलदल में न चला जाए। उन्होंने कहा भारत को ड्रग फ्री करने के लिए सरकार ने 1933 अथवा NCB MANAS पोर्टल अथवा हरियाणा के लिए मोबाइल नं० 9050891508 जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देकर सच्चे नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर सकता है। कार्यक्रम के अंतर्गत नमक लौटा अभियान और हृदय परिवर्तन के साथ शपथ ग्रहण करवाई गयी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana