हरियाणा एलुमनी एसोसिएशन, नवोदय परिवार एवं रोटरी क्लब पलवल सिटी के सयुंक्त तत्वावधान में हुआ वृक्षारोपण

हरियाणा एलुमनी एसोसिएशन, नवोदय परिवार एवं रोटरी क्लब पलवल सिटी  के सयुंक्त तत्वावधान में हुआ वृक्षारोपण

पलवल
जवाहर नवोदय विद्यालय पलवल के प्रांगण में आज पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विशेष हरियाणा एलुमनी एसोसिएशन, नवोदय परिवार पलवल एवं रोटरी क्लब पलवल सिटी के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलुमनी एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के गणमान्य सदस्यों विकास मलिक (अध्यक्ष), दीक्षित गोयल (कोषाध्यक्ष) व बृजमोहन (सचिव) का नवोदय परिवार पलवल द्वारा पगड़ी पहनाकर एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर नवोदय परिवार पलवल के अध्यक्ष संदीप तवतिया, रोटरी क्लब पलवल सिटी के असिस्टेंट गवर्नर नरेंद्र बैंसला, अध्यक्ष कुलदीप, रितेश गोयनका, रोहित भाटी, जुनेश महलावत, राजेश जगलान (पानीपत) एवं अन्य सभी सहयोगियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा पौधारोपण किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सम्मानित शिक्षकों, उत्साही छात्रों एवं सभी सहयोगियों का योगदान अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक रहा।पर्यावरण संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में आपके इस अमूल्य सहयोग के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana