लाखों रुपए की कीमत के मादक पदार्थ गांजा सहित एक महिला तस्कर गिरफ्तार

लाखों रुपए की कीमत के मादक पदार्थ गांजा सहित एक महिला तस्कर गिरफ्तार

होडल
क्राईम ब्रांच पलवल की टीम ने एक महिला तस्कर को 9 किलो 460 ग्राम गांजा मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिन 13 दिसंबर को स्टॉफ में तैनात एएसआई वीरपाल के नेतृत्व में टीम नशा गतिविधियों पर रोकथाम हेतु हसनपुर थाना क्षेत्र में मौजुद थे, जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि जिला भरतपुर राजस्थान के खेरली मन्ना की रहने वाली ज्योति वर्तमान में होडल के दिल्ली दरबार होटल में नौकरी करती है और गांजा बेचने का काम करती है। ज्योति महिला ओमवती कॉलेज हसनपुर रोड पर एक बैग लेकर खड़ी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर महिला तेज कदमों से पीछे मुड़कर चलने लगी जिससे संदेह के आधार पर उसे काबू किया गया। तलाशी के दौरान महिला के पास मौजूद बैग से तीन पैकेट गांजा बरामद हुआ। जिसका कुल वजन 9.460 किलोग्राम पाया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 3 लाख रूपये है। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत हसनपुर थाना में मामला पंजीबद्ध किया गया। P/SI अंजना की आगामी विवेचना इकाई द्वारा महिला आरोपी को बरामद मादक पदार्थ के स्त्रोत बारे गहनता से पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana