नागरिकों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाएं अधिकारी : आरती सिंह राव

नागरिकों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाएं अधिकारी : आरती सिंह राव
जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में शिकायतों को सुनती हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
💡
जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति में 15 में से 12 शिकायतों का किया समाधान
💡
हरियाणा में अब भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के लिए नहीं है कोई स्थान : आरती सिंह राव

पलवल
हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक के एजेंडा में शामिल 15 में से 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की हर एक व्यक्ति की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित करें।जिला सचिवालय में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव कर रही थीं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रत्येक व्यक्ति की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और मौके पर रखी गई 15 शिकायतों में से 12 का मौके पर ही समाधान करवाया तथा शेष बीच शिकायतों के समाधान को लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने गांव आली ब्राह्मण निवासी महर्षि दूर्वासा की गांव की शराब के ठेके से संबंधित शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी एवं कराधान विभाग पलवल के अधिकारियों को शराब का ठेका शिफ्ट करने के निर्देश दिए। वहीं गांव खोकियाका निवासी प्रेम सिंह की शिकायत की सुनवाई करते हुए बिजली का बकाया बिल माफ करवाने का आश्वासन दिया। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भी शिकायतकर्ता को आश्वस्त किया कि वे चिंता न करें उनकी समस्या का पूर्ण समाधान करवा दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गांव मीठाका के शाकिर की ओर से आंगनवाड़ी भवन की बिल्डिंग अधूरी रहने की शिकायत की सुनवाई करते हुए शिकायत का मौके पर ही समाधान करवाया। स्वास्थ्य मंत्री ने गांव घाघोट निवासी दिव्यांग सतपाल सिंह की दिव्यांगता पेंशन से संबंधित शिकायत का समाधान करते हुए दिव्यांग सतपाल सिंह को दिव्यांगता पेंशन का तोहफा दिया। सतपाल सिंह को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से प्रो-एक्टिव मोड़ के तहत दिव्यांगता पेंशन का लाभ दिया गया, जिसके लिए प्रार्थी ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक सहित जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित शिकायतें स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के समक्ष प्रस्तुत की, जिनके उचित समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने साफ कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आमजन के अधिकारों का दुरुपयोग न करे, और यदि करता है तो उसे तत्काल नियमानुसार कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई, सरकार का सुशासन का संकल्प है।उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सर्वोपरि है। किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरियाणा में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में बीते वर्षों में जो परिवर्तन देखने को मिले हैं, वे न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से उल्लेखनीय हैं, बल्कि जनता के विश्वास को पुनर्स्थापित करने वाले भी हैं। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को व्यवहार में उतारते हुए ठोस कदम उठाए गए हैं। यह स्पष्ट है कि हरियाणा में अब भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के लिए कोई स्थान नहीं है। बैठक में होडल विधायक हरेंद्र सिंह, पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम पलवल ज्योति, एसडीएम हथीन गुरमीत सिंह, एसडीएम होडल बेलीना राणा, नगराधीश अप्रतिम सिंह, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा समिति सदस्य और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana